छत्तीसगढ़

जवान विजेंद्र ठाकुर की मौत पर परिजनों को संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग..

सूरजपुर। SF-6 बटालियन में पदस्थ जवान विजेंद्र ठाकुर की मौत के बाद मामला विवादों में आ गया है। जवान का शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए मौत के पीछे साजिश या हत्या की आशंका जताई है। परिवार ने घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक कारण सामने लाने की मांग की है।

शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने देवनगर मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जवान की मौत की परिस्थितियों की जांच कराने की मांग उठाई। परिजनों ने यह सवाल भी किया कि शव गांव लाए जाने के दौरान विभाग का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद क्यों नहीं था।

परिवार ने जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग भी की है। फिलहाल परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच की मांग जारी है। जवान की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Back to top button