छत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष की कार का भीषण हादसा, सड़क पर अचानक आई गाय बनी वजह..

रायपुर। रायपुर से जांजगीर-चांपा लौटते समय जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। राहत की बात यह रही कि हादसे में वह बाल-बाल बच गईं।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के लिए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में कार की टक्कर से गाय भी सड़क पर गिर गई, लेकिन कुछ देर बाद वह उठकर वहां से चली गई। वहीं दुर्घटना में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। हाईवे पर हादसा होने के कारण कुछ देर तक वाहनों की कतार भी लग गई थी।

Leave a Reply

Back to top button