छत्तीसगढ़

CG IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों के तबादले..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा यानी IFS के 9 अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला आदेश के बाद कई वन मंडलों के मंडलाधिकारी यानी DFO की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है। तबादले के बाद वन विभाग के प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग में हुए इन तबादलों की पूरी सूची में किस अधिकारी को कहां की जिम्मेदारी मिली है, यह आदेश में विस्तार से दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button