जांजगीर-चांपा। जिले में नेशनल हाईवे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब वे अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रास्ते में अचानक एक बाइक सवार युवक सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अभिषेक मिश्रा की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की और उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
हादसे की खबर मिलते ही AAP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



