छत्तीसगढ़

CG Breaking: शिक्षा विभाग के 9 कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म, देखें किसे कहां भेजा गया..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के अटैचमेंट को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय में संलग्न शिक्षा विभाग के 9 कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। इनमें 5 बाबू, 1 शिक्षक और 4 भृत्य शामिल हैं।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के 14 जुलाई 2026 के आदेश के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में संलग्न शिक्षा विभाग के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को 20 जुलाई की अपराह्न के बाद उनके मूल पदस्थापना, आहरण एवं संवितरण कार्यालय के लिए भारमुक्त किया गया है।

कार्यवाही के बाद संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल स्कूलों और संस्थाओं में वापस भेजा गया है। कार्यमुक्त किए गए कर्मचारियों में सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, शिक्षक और भृत्य शामिल हैं।

इन कर्मचारियों में अवनीश कुमार पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, आशा तिवारी, सतीश कुमार साहू, मनोज कुमार पाण्डेय, रमाकांत यादव, सुशांत निर्णेजक, रवि खेलूजा और सत्येन्द्र बंजारे के नाम शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से इस आदेश की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, लोक शिक्षण संचालनालय, आयुक्त बिलासपुर संभाग, कलेक्टर बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को भी दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button