छत्तीसगढ़

बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप, पर्यावरण पार्क के पास बेसुध मिली पीड़िता..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर पर्यावरण पार्क के पास बेसुध हालत में मिली। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन आरोपियों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार, वारदात में तीन अज्ञात ट्रक चालकों के शामिल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि महिला कांकेर जिले की रहने वाली है। उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button