छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तबादला एक्सप्रेस, परिवहन विभाग के 165 कर्मचारी प्रभावित..

रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से एक साथ 165 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में परिवहन आयुक्त कार्यालय ने आदेश जारी कर नई पदस्थापनाओं की सूची जारी की है।

जारी आदेश के अनुसार 46 परिवहन निरीक्षक, 50 परिवहन उपनिरीक्षक, 16 सहायक उपनिरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभाग का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कार्यों में पारदर्शिता लाने और परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है। बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल के बाद विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Back to top button