छत्तीसगढ़

मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, 1.77 करोड़ लेकर फरार..

रायगढ़। जिले में शेयर ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट के नाम पर 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संजय मिश्रा समेत 14 लोगों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत देवनाथ ने खुद को शेयर मार्केट कारोबारी बताकर निवेश पर हर महीने 6 प्रतिशत ब्याज और अतिरिक्त लाभ का झांसा दिया। शुरुआती महीनों में मुनाफा देकर भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने पीड़ितों से करोड़ों रुपये निवेश करा लिए। बाद में डीमैट अकाउंट खोलने और रकम लौटाने के नाम पर टालमटोल करता रहा। जब निवेशकों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button