छत्तीसगढ़

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमत 90-90 पैसे प्रति लीटर महंगे..पांच दिनों में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी..

रायपुर/ देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 19 मई से पेट्रोल और डीजल औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गए हैं।

आपको बता दें पिछले पांच दिनों में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर महंगाई का असर और बढ़ गया है। परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर चीज महंगी होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button