News

प्रदेश में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, सरकार ने लोगों से की अपील..

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को किसी भी प्रकार की घबराहट या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार के अनुसार प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

राज्य प्रशासन और ऑयल कंपनियां मिलकर लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार ने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का संग्रहण न करें। राज्य में फिलहाल ईंधन आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Back to top button