छत्तीसगढ़

31 मई को होगी SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, रायपुर में बना परीक्षा केंद्र..

रायपुर। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित होने वाली GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को रायपुर में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF और Assam Rifles में Rifleman (GD) पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में ली जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

रायपुर जिले में परीक्षा का आयोजन विधानसभा रोड स्थित मुरा बंगोली के प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

परीक्षा की निगरानी और समन्वय के लिए अतिरिक्त तहसीलदार खरोरा सूर्यकांत कुम्भकार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले समय पर केंद्र पहुंचे और अपने एडमिट कार्ड सहित सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। साथ ही परीक्षा केंद्र में निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह भर्ती देश की प्रमुख सुरक्षा बलों में शामिल होने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button