छत्तीसगढ़

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना, नाली में मिला मासूम का शव..

रायपुर। बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया। उरला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 में नाली से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह कुछ राहगीरों की नजर नाली में कपड़े में लिपटे नवजात पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल उरला थाना पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जन्म के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया। हालांकि बच्चा मृत पैदा हुआ था या जन्म के बाद उसकी मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button