रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में विधानसभा के संभावित विशेष सत्र सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्यहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।
कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से साझा की जाएगी।
राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।



