बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां प्रेमी जोड़े ने EWS कॉलोनी की 3 मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की बताई जा रही है। मृत युवक की पहचान चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू पांडे (23) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है। वह चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और साथ ही जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वहीं घायल युवती गरिमा सिंह (22) सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक के पास की रहने वाली है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच करीब 3 साल से प्रेम संबंध था। घटना वाली रात दोनों बिल्डिंग की छत पर पहुंचे थे। छत से शराब की बोतल, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट बरामद हुए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने वहां शराब पी थी।



