छत्तीसगढ़

उरला में मजदूर की संदिग्ध मौत, रामा पावर में फंदे पर मिला शव..

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मजदूर की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। घटना बोरझरा स्थित रामा पावर परिसर की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, रामा पावर में काम करने वाले एक मजदूर ने मंगलवार सुबह फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मजदूर ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस मृतक के परिजनों और उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल उरला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मजदूर की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button