छत्तीसगढ़

CG DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। राजेश सिंह को शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अश्वनी भारद्वाज को सरगुजा से बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है।

ए.के. सिन्हा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा से सूरजपुर भेजा गया है। मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है। जगजीत धीर को सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है।

एल.पी. डहीरे को मुंगेली के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पद से सहायक संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. मोहन लाल पटेल को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली बनाया गया है। वहीं रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा भेजा गया है।

उपेंद्र कुमार देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, संदीप कुमार पांडे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर और शिव कुमार गेंदले को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुरुषोत्तम लाल साहू को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है। वहीं योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई भेजा गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Back to top button