छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी को तीन महीने छुट्टियों पर रोक..बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर सेवा में बाधा मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई..

रायपुर /  छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है,जनगणना और सुशासन तिहार को ध्यान में रखते हुए तीन महीने के लिए छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।  अब कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे।यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित रहता है, तो इसे सेवा में बाधा मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति के छुट्टी पर जाना गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। साथ ही अगले तीन महीनों तक इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासकीय कर्मचारी सक्षम अधिकारी से छुट्टी मंजूर कराए बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा। आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी कर्मचारी को फोन या डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना अनिवार्य होगा। बाद में कार्यालय पहुंचने पर इसकी लिखित पुष्टि करनी होगी।अगर कोई कर्मचारी लंबी छुट्टी (अर्जित अवकाश आदि) पर जाता है तो उसे पहले अपने काम का प्रभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना होगा।सरकार ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Back to top button