छत्तीसगढ़

जादूटोना के शक में हत्या कर शव जलाने का आरोप, पुलिस ने 6 की पहचान की..

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में जादूटोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की है। घटना पोरोपरिया पटेलपारा की बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को हत्या के बाद शव को श्मशान घाट ले जाकर जलाए जाने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं।

जांच में पुलिस ने कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे की पहचान की है। आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस घटना की पूरी वजह, वारदात में अन्य लोगों की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अंधविश्वास के आधार पर किसी के खिलाफ हिंसा न करने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Back to top button