Newsछत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों की बड़ी जीत, एनकाउंटर में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक इनामी महिला नक्सली मारी गई। मारी गई नक्सली की पहचान रूपी के रूप में हुई है, जो एसीएम रैंक की बताई जा रही है और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यह मुठभेड़ छोटेबेठिया क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद शुरू हुई कार्रवाई में महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में बड़े नक्सली कैडर के अधिकांश सदस्य या तो मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं या फिर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। ऐसे में यह महिला नक्सली इलाके की आखिरी सक्रिय बड़े कैडर की सदस्य मानी जा रही थी।

गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील कर रही हैं। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई भी तेज की गई है, जिसके चलते हाल के वर्षों में कई बड़े नक्सली नेटवर्क कमजोर पड़े हैं।

Leave a Reply

Back to top button