रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले की एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ-साथ बंगले के स्टाफ और आसपास मौजूद रहने वाले कुल 70 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला कर्मचारी को छोडक़र सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।