छत्तीसगढ़

निगम मंडलों की बची सूची पर लगी कैबिनेट की मुहर…जल्द किया जाएगा नामों का ऐलान : मंत्री चौबे

रायपुर,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। जिसमें कैबिनेट के सभी सदस्यों की सहमति लॉक डाउन को 6 अगस्त तक बढ़ाए जाने को लेकर बनी है। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी है। जिसमें निगम मंडलों की बची हुई सूची भी प्रमुख चर्चा का विषय रहा।निगम मंडलों बची हुई नियुक्तियों को लेकर सहमति बन गई है। जल्द ही नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं इसके साथ ही प्रदेश में बारिश को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। मंत्री चौबे ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। जिसके मद्दे नजर खेती के लिए जलाशयों से पानी छोड़ने का फैसला लिया गया है। इससे प्रदेश के किसानों को राहत मिलेगा।

Back to top button