राज्य

प्रदेश के कई जिलों में आज से 12 मई तक बारिश की संभावना जताई

हरियाणा
हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज से 12 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है। आज 13 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में बारिश की संभावना है। 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कल 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र) में बारिश हो सकती है।

अंबाला के तापमान में बढौतरी
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बदलाव दिखा। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अंबाला में 2.2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक गिरावट महेंद्रगढ़ के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की।

Leave a Reply

Back to top button