धमतरी। जिले के कोकड़ी गांव में दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है। दोनो कल दोपहर से गायब थे। जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले। आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं। घटना से गांव में शोक की लहर दौ़ड़ गई है। मामला कुरूद थाना इलाके का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोकड़ी गांव में सोमवार को 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से गायब थे। आसपास ढूंढने पर खंडहर नुमा घर के पास कुएं में दोनों बच्चे गिरे मिले. देर रात रेस्क्यू कर गहरे कुएं से शवों को निकाल लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं।
Read Next
June 17, 2026
लड़के ने 4 साल की बच्ची के साथ किया रेप, गिरफ्तार..
June 17, 2026
आचार संहिता उल्लंघन मामले में भूपेश बघेल को राहत नहीं, कोर्ट ने आवेदन किया खारिज..
June 17, 2026
ऑपरेशन से पहले महिला और शिशु की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप..
June 17, 2026
कोरिया में भाजपा नेता की कार में जलकर मौत, रेत विवाद में हत्या का आरोप; चार आरोपी हिरासत में..
June 16, 2026
छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा..
June 16, 2026
CM हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान..
June 16, 2026
नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी..
June 16, 2026
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण..
June 16, 2026
CM विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति..
June 16, 2026
राज्यपाल डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम..
Check Also
Close



