छत्तीसगढ़

CG प्रेमी की हत्या: सऊदी अरब से बुलाई मिलने..17 टुकड़े किए, बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंके..

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के चौतमा चौकी अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग गर्लफ्रेंड ने सऊदी अरब से बॉयफ्रेंड को छत्तीसगढ़ बुलाकर मौत की घाट उतार दिया गया।

16 साल की लड़की ने सऊदी अरब से बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। अपने बॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला। इसके बाद शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इसके लिए लड़की ने अपने लिव-इन पार्टनर की मदद ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। लड़की ने यह साजिश पैसों के लालच में रची पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी 16 साल की लड़की और झारखंड के रांची के रहने वाले वसीम अंसारी (26 वर्ष) की जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहले वे दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। दोनों करीब साढ़े 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे। वसीम करीब ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस दौरान लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी। लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड गया। वह अपने घर न जाकर बिलासपुर पहुंचा।

आरोपी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई और वहीं रुकवा दिया। आरोप है कि साजिश के तहत 9 जुलाई की रात लड़की के घर में पीछे के रास्ते से रजा खान दाखिल हुआ। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से वसीम के गले पर वार कर दिया। हमला होते ही वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर लड़की और रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काट कर अलग कर दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, हत्या करने के बाद वसीम की चेन, मोबाइल और फोन-पे से 3 लाख रुपए लेकर आरोपी ओडिशा भाग गए। टेक्निकल जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि लड़की और आरोपी रजा खान दोनों लिव-इन में रहते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले बुधवार 10 जुलाई को पाली थाना अंतर्गत गोपालपुर डैम में स्कूल बैग और बोरे में अलग-अलग टुकड़ों में युवक के शव मिले थे। कुछ हिस्से डैम में पाए गए और सिर गायब था। राजा खान और किशोरी ने वसीम खान की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बोरे और स्कूली बैग को झाड़ियों से बाहर निकाला। बोरे में पैर का आधा हिस्सा और स्कूली बैग में दूसरे पैर का आधा हिस्सा मिला। गले का ऊपर वाला हिस्सा नहीं मिला। इसके अलावा, स्कूल बैग में कुछ टी-शर्ट और बाल भी मिले थे।

Leave a Reply

Back to top button