नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वी का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।
त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट बेस्ट
CBSE क्लास 12 के रिजल्ट में 99.91% के साथ त्रिवेन्द्रम एक बार फिर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रीजन बना है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। वहीं, प्रयागराज का रिजल्ट 78.25 प्रतिशत रहा।



