सुकमा। कोटा विधायक व सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा रविवार को लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार करने के लिए सुकमा जिले में पहुंचे, जहां शाम को वह पुसपाल गांव के साप्ताहिक बाजार पहुंचे। वहाँ मुर्गा लड़ाई हो रही थी, जिसे देख वह अपने आप को रोक नहीं पाये और वह भी मुर्गा लड़ाई के मैदान में मुर्गा लड़ाने लगे। विधायक व सांसद प्रत्याशी कंवासी लखमा के इस अनोखे अंदाज का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में बनाए। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कवासी लखमा बहुत ही पेशेवर तरीके से मुर्गा लड़ा रहे हैं। गहरे लाल रंग का मुर्गा लिये कवासी पहले मौजूद लोगों से बात करते हैं, और फिर चियर कर मुर्गा लड़ने के लिए भेजते हैं। हालांकि महज 20 सेकंड में ही कवासी लखमा का मुर्गा अपने विरोधी को चित कर दिया है।



