छत्तीसगढ़

राजधानी के कृष्णा नगर में भगवान का पोस्टर फाड़ने पर भड़के लोग.. 7 आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर

कृष्णा नगर में दो गुटों के बीच विवाद हो गया. एक गुट ने दूसरे पर “भगवान का पोस्टर” फाड़ने का आरोप लगाया है. घटना का cctv फुटेज भी सामने आया है.  मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश राजधानी पुलिस कर रही है। घटना गुढ़ियारी क्षेत्र के रामनगर चौकी के कृष्णा नगर का है।

होली दहन की रात (7 मार्च) को कुछ शरारती तत्वों के द्वारा कृष्णा नगर में लगे भगवान के पोस्टर को फाड़ा गया था, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कई युवक बैनर में लगे पोस्टर को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे है। 30 मिनट का ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दर्जनों युवक पोस्टर को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे है।

 

 

Back to top button