
रायपुर
मंदिर में चल रहे फैशन शो में पहुंचकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बजरंग दल के कार्यकर्तों ने हंगामा करते हुए शो को बीच में ही बंद करवाया। साथ ही थाने में आयोजक के खिलाफ शिकायत पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की अनुमति अमित अग्रवाल नाम के युवक ने ली थी।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे तेलीबांधा स्थित सालासार मंदिर के परिसर में FDCA नामक कंपनी के द्वारा फैशन शो किया जा रहा था। मंदिर में इस शो का आयोजन आरिफ़, मनीष सोनी, प्रशांत सोनी, नवीन तलवार और राशि बहल ने किया था।

इसमें मॉडल्स के द्वारा कम कपड़ों में कैटवॉक करने की सूचना मिलते ही बजरंग दल क कार्यकर्ता मौके पर पहुँच गए और हंगामा करने लगे।

हंगामा होता देख आयोजन समिति द्वारा हायर किए गए बाउंसर वहां पहुंच गए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और बाउंसरों के बीच हल्की झड़प भी हुई। आयोजन समिति के कुछ लोग भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शांत कराने पहुंचे, तो उनके साथ भी काफी विवाद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत करने की कोशिश की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की हैं.



