एंटरटेनमेंट

टीआई ने महिला एएसआई को मारी गोली..फिर खुद को गोली मारकर दे दी जान..

इंदौर

एक थाना प्रभारी ने महिला पुलिस अधिकारी को गोली मारी, फिर खुद भी उसी रिवाल्वर से गोली मारकर ख़त्म कर लिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने टीआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गंभीर हालत में महिला अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। इंदौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक घटना इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। मृतक की पहचान इंदौर ग्रामीण के चंद्रावती गंज थाने के टीआई हाकम सिंह पंवार के रूप में की गई है। टीआई आज दोपहर महिला एएसआई रंजना खेड़े से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।महिला एसआई को निजी अस्पताल ले जाया गया।मृतक टीआई हाकम सिंह पहले खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। कुछ समय पहले ही वें इंदौर ग्रामीण के थाना प्रभारी बने थे।

Back to top button