क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में अज्ञात लुटेरों का हमला•• अनाज व्यापारी से 50 लाख रुपए की लुट ••

रायपुर

राजधानी रायपुर के माना इलाके में अज्ञात लुटेरों ने हमला कर व्यापारी से 50 लाख रुपए की लूट के वारदात को अंजाम दिया है।  मामले की जांच पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार माना  देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आये और उसका रास्ता रोक लिया। एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। जब रकम नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी पर हमला कर दिया। इस घटना में व्यापारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है।

Back to top button