
बिलासपुर
दिनदहाड़े बिलासपुर गोड़पारा स्थित एक ज्वैलर्स दुकान में तीन डकैतों ने घुसकर डाका को अंजाम दिया है। डकैतों ने ज्वैलर संचालक दीपक सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसे अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं जनता ने एक लुटेरे को पकड़ लिया है,जबकि दो फरार हो गए हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल डकैती और गोली चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। गोली व्यापारी के पेट के पास लगी है। उसे अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया है, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ कर रही है।



