बिलासपुर
बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बाइक पर बैठे एक युवक को दो लड़कियों के द्वारा पीटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। युवक पर लड़कियों को काम के बहाने उनसे नंबर लेकर उन्हें परेशान करने क़ा आरोप है.
वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स छत्तीसगढ़ी फिल्मों का स्पॉट बॉय है। वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है कि, स्पॉट बॉय बिलासपुर की युवतियों को फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर उनसे उनका नंबर लेता था और फिर उन नंबर से उन्हें कॉल कर उनसे प्यार की बाते किया करता था। कुछ दिन पहले ही उसने इसी तरह से वीडियो में दिखाई दे रही लड़कियों से नंबर लिया था। इन लड़कियों को छत्तीसगढ़ी फिल्म में हीरोइन का रोल दिलाने का झांसा दिया और फिर उनके नंबर पर जबरन कॉल करने लगा। फोन पर लड़कियों से शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़कियों के मना करने के बाद भी वो बार बार फोन कर उनसे प्यार की बाते करता और उन्हें परेशान कर रहा था। इस बात से लड़कियां परेशान हो गई थी। तीन दिन पहले ही लड़कियों ने मिलकर स्पॉट बॉय को मिलने के लिए कोनी क्षेत्र के बिलासा टाल के पास बुलाया। यहां पर जैसे ही स्पॉट बॉय बाइक लेकर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद लड़कियों ने चप्पल और थप्पड़ से जमकर पिटाई कर दी। लड़कियों के द्वारा पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।



