छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG:तेज रफ्तार कार मकान में घुसी.. हादसे में दो लोगों की मौत..

बिलासपुर
कोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार मकान में जा घुसी। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बृहस्पति बाजार के पास रहने वाले प्रेम ध्रुव पिता रामकृष्ण ध्रुव के घर में शादी होने वाली है। जिसके लिए वह अपने दोस्त तुषार यादव पिता रामकृष्ण यादव को लेकर कोनी क्षेत्र के ग्राम घुटकू में डीजे बजाने वाले युवक राहुल यादव के पास दोनों कार में सवार होकर बुकिंग कराने गए थे।सौदा तय होने के बाद वे राहुल यादव को साथ लेकर बिलासपुर अपने घर लौट रहे थे। कार ग्राम निरतू के पास पहुंची थी। तभी सामने आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक प्रेम ध्रुव ने कार को रॉन्ग साइड में घुसा दिया। कार की रफ्तार तेज थी। पहले उसने पैदल चल रहे जीतू यादव पिता स्व. रमेश यादव (22 साल) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। फिर अनियंत्रित कार मकान में जा घुसी। इस घटना में कार के सामने सीट पर बैठे तुषार यादव पिता रामकृष्ण यादव की भी मौत हो गई। वहीं, चालक प्रेम ध्रुव और पीछे बैठे राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

Back to top button