छत्तीसगढ़

BIG NEWS: VVIP जिले दुर्ग में फर्जी ED अधिकारी बनकर कारोबारी से 2 करोड़ की ठगी.. 5 आरोपियो की पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश…

दुर्ग:  छत्तीसगढ़ के वीवीआईपी जिले दुर्ग में फर्जी ED अधिकारी बन कर 5 लोगों ने कारोबारी विनीत गुप्ता से 2 करोड़ रुपए ठग लिया। इस घटना से पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद इनमें से 2 लोगों को छोड़ दिया गया। अभी नागपुर के एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फर्जी ईडी की टीम बनाकर 5 लोग काले रंग की स्कॉर्पियों से मंगलवार दोपहर दुर्ग के पारख कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे। आरोपियों ने सफेद शर्ट और खाकी रंग की पैंट और पुलिस की तरह लाल रंग के जूते पहन रखे थे। वो सीधे पैडी प्रोसेसिंग का काम करने वाले व्यापारी विनीत गुप्ता के ऑफिस पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। उन्होंने खुद को ईडी का अधिकारी बताया और कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि वो टैक्स की बड़ी चोरी करता है और बड़ी मात्रा में कैश छिपाकर रखा है। इससे विनीत घबरा गया।

आरोपियों ने विनीत के ऑफिस की तलाशी ली और कुछ दस्तावेज देखे। उन्हें वहां 2 करोड़ रुपए कैश मिला। आरोपियों ने उसकी जब्ती बनाने की बात कहते हुए नगद को गाड़ी में रखा और वहां से फरार हो गए। इसके बाद विनीत गुप्ता रेड के बारे में पता लगाने के लिए मोहन नगर थाने पहुंचा। दो करोड़ रुपए कैश ले जाने की बात सुनते ही हड़कंप मच गया। मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button