पंचकूला.
भाजपा ने नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत पंचकूला नगर निगम के लिए पार्षद उम्मीदवारों की वार्डवार आधिकारिक सूची जारी कर दी है। अधिकांश उम्मीदवारों को पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का समर्थक माना जा रहा है। खास तौर पर उनके पौते पार्थ गुप्ता को वार्ड-6 से टिकट दिए जाने को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
यह सूची केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद जारी की गई है। वार्ड नंबर 1 से 20 तक उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी ने इस बार महिला उम्मीदवारों को भी संतुलित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। पूर्व पार्षद रितु गोयल, ओमवती पूनिया, सोनिया सूद और सुशील गर्ग नरवाना को टिकट दिया गया है। सूची जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम कर रही है।
वार्डवार उम्मीदवारों की सूची
वार्ड नंबर उम्मीदवार का नाम
1 परमजीत कौर
2 पमरजीत कौर
3 सुरेश वर्मा
4 भारत हितैषी
5 जय कौशिक
6 पार्थ गुप्ता
7 ज्योति प्रसाद
8 राजकुमार जैन
9 हरेंद्र मलिक
10 शेखर पांडेय
11 अनुराधा पुरी
12 राकेश जगोता
13 दीपक गर्ग
14 राकेश गोयल
15 प्रियंका
16 निर्मल देवी
17 सुदेश बिडला
18 पूजा देवी
19 मनीषा रानी
20 गौतम राणा



