छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग की उपलब्धियों पर कल प्रेस कॉन्फ्रेंस, मंत्री दयाल दास बघेल देंगे विभागीय जानकारी..

रायपुर / छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल और विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले 18 अगस्त 2026, मंगलवार को विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की योजनाओं, कार्यों और उपलब्धियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए वाहन व्यवस्था छोटा पारा स्थित जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में सुबह 10:30 बजे से उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Back to top button