रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के 80वें अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिसकर्मियों को प्रतिष्ठित पदक एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए।
समारोह में रक्षित केंद्र धमतरी के एएसआई रामावतार सिंह राजपूत को 36 वर्षों से अधिक की निष्ठावान सेवा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक-2026’ से सम्मानित किया गया।
वहीं अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, सराहनीय सेवाओं और पुलिसिंग में नवाचार के लिए 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक-2026’ प्रदान किया गया।
इन अधिकारियों को मिला भारतीय पुलिस पदक
- रामगोपाल – पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
- शशिमोहन सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
- राजश्री मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, एटीएस नवा रायपुर
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
- निवेदिता पॉल – सेनानी, 7वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई
- मनीषा ठाकुर रावटे – सेनानी, 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, महासमुंद
- तारकेश्वर पटेल – पुलिस उपायुक्त, रायपुर
- उनैजा खातून अंसारी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, नवा रायपुर
- जयलाल मरकाम – सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई
- हजारी लाल साहू – प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, महासमुंद
यह सम्मान पुलिस अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान को सम्मानित करता है।



