छत्तीसगढ़

CG- 24 दिन की बच्ची बंद कमरे से गायब.. कुएं में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी..

बिलासपुर। मस्तूरी के किरारी गांव में 24 दिन की दुधमुंही बच्ची की घर के पास बने कुएं में लाश मिली है। बच्ची घर में मां के साथ सो रही थी, लेकिन दो दिन पहले आधी रात को रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। मस्तूरी के किरारी गांव का ये पूरा मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवजात बच्ची अपने मां के साथ कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान जब रात में मां उठी और देखी तो बच्ची गायब थी, जबकि दरवाजा अंदर से ही बंद था। इस चौकाने वाली घटना के बाद पुलिस भी हैरान रह गई और जांच करते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। इसी बीच बच्ची का शव कुएं में मिला। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच कर रही है।

करण गोयल और हसीन गोयल बच्ची के माता पिता है। 24 दिनों पहले ही बच्ची का जन्म हुआ था। महिला की दो बच्चियां और है। बीते रविवार 30 जून को खाना खाने के बाद पूरा परिवार उसी कमरे में सो रहा था और कमरा अंदर से बंद था। रात में महिला अपने बच्ची को दूध पिलाने उठी तो देखी कि दरवाजा अन्दर से बंद है और बच्ची पलंग से गायब है। इस बात की जानकारी उसने सो रहे अपने पति व परिजनों को दी। सभी उठे और बच्ची को खोजने लगे। लेकिन घर में कहीं पर भी बच्ची नहीं मिली।

ये बात जब गांव में फैली तो सनसनी मच गई। कोई कहने लगा कि बच्ची को भूत उठा कर ले गया है, तो किसी ने कहा बच्ची का अपहरण हो गया है। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई। तलाशी के दौरान बच्ची का शव घर के पास कुएं में मिला। जिसके बाद परिजनों में चिख-पुकार मच गई। फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है।

 

Leave a Reply

Back to top button