छत्तीसगढ़

BJP कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए छोड़े आंसू गैस.. दो बैरिकेड तोड़कर बढ़े आगे..

रायपुर

पीएम आवास के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं. कार्यकर्ता दो बैरिकेड तोड़कर अब तीसरे तक पहुंच गए हैं. उन्हें रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

पहले पिरदा के करीब में जनसभा हुई. इसे छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आदि ने संबोधित किया.

Back to top button