
बिलासपुर
ट्रक और ट्रेलर ड्राइवरों को फंसाकर लूटपाट करने वाली महिला को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है। महिला सुनसान जगह पर हाथ दिखाकर ड्राइवरों को रोकती थी। चालक जैसे ही रुकते, महिला के साथी आकर मारपीट करते और लूट कर भाग जाते। पुलिस ने इस गिरोह के एक आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार था। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है
जानकारी के अनुसार, झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई निवासी नासीर अंसारी (23) ड्राइवर है। मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे वह ट्रेलर में कोयला लोड कर लोखंडी जा रहा था। रास्ते में ट्रेलर का ब्रेकडाउन हो गया। रात करीब 9 बजे वह रतनपुर क्षेत्र के बगदेवा टोल प्लाजा के पास पहुंचा था। तभी एक महिला ने हाथ दिखाकर उसे रोका और रतनपुर बाइपास तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। इस पर ड्राइवर ने उसे बैठा लिया। महिला ने ड्राइवर से रास्ते में दोस्त को भी बिठाने के लिए कहा। थोड़ा दूर जाने के बाद बाइक सवार युवक आया और ट्रेलर के सामने खड़ा कर उसे रुकवा दिया। ट्रेलर के रुकते ही हिला और महिला उनके साथी व बाइक सवार युवक ने ट्रेलर ड्राइवर से मारपीट शुरू कर दी। उससे पांच हजार रुपए, लाइसेंस और अन्य दस्तावेज लूट लिए। ड्राइवर नासिर अंसारी ने पुलिस को बताया कि महिला और उसके साथी ट्रेलर को लूटकर भागने की फिराक में थे। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया।उससे पूछताछ की जा रही हैं.



