रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार 22 जुलाई से 31 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा। यह सत्र 10 दिनों का होगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दी है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, विधानसभा सत्र को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समय निर्धारित किया है। संसदीय कार्य मंत्री ने प्रस्ताव भेजा था। अब इसी समय तक विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा।
साय सरकार का 6 महीना कई सरकारों की तुलना में अभूतपूर्व रहा है। मोदी की ज्यादातर गारंटी पूरी कर दी गई है। बड़ी योजनाओं का शत- प्रतिशत क्रियान्वन शुरू हुआ है।



