छत्तीसगढ़

गैंगस्टर अमन साव लड़ेगा झारखंड से चुनाव, नामांकन दाखिल करने रायपुर कोर्ट से मांगी अनुमति..

रायपुर। जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव झारखंड से विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उसके वकील ने इसकी जानकारी दी है। अमन साव को शनिवार को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया था। फिलहाल कोर्ट ने उसे 28 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वकील हेमंत कुमार ने कहा कि, हमने कोर्ट में जज के सामने अपनी बात रखी है। अमन बड़का गांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहता है। चुनाव का नामांकन दाखिल करने के लिए उसे झारखंड ले जाना होगा। ​​​​​​ हालांकि अभी कोर्ट ने आदेश नहीं दिया है।

अमन साव के वकील हेमंत कुमार ने क्या कहा

हम कुछ डॉक्यूमेंट भी लेकर आए थे जिसे वेरीफाई किया जा सके। चुनाव को लेकर हमारे पास समय बहुत कम है हमें कोर्ट से परमिशन भी लेनी होगी। फिलहाल अमन छत्तीसगढ़ में है। पुलिस उसे झारखंड ले जाकर नॉमिनेशन फाइल करवाती है या नहीं, इसके लिए हमें झारखंड हाई कोर्ट से परमिशन लेनी होगी। इसके अलावा झारखंड में दो अन्य मामलों में अमन साहू की सुनवाई चल रही है। उन मामलों में भी अगर स्टे मिलता है तो बड़का विधानसभा से चुनाव लड़ना संभव हो जाएगा।

रायपुर जेल में बंद है अमन साव

शनिवार को रायपुर कोर्ट में अमन साव को पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे 28 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अब वो रायपुर सेंट्रल जेल में बंद रहेगा। इसके पहले पुलिस को गंज थाने के एक मामले में पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड मिली थी।

Leave a Reply

Back to top button