छत्तीसगढ़

CG- प्रदेश के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..

रायपुर 

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने प्रदेश के सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग के जिलों में भारी से अति भारी और इससे लगे बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर सिस्टम बन रहा है. यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. साथ ही सरगुजा संभाग के लिए आरेंट अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा कि सरगुजा संभाग के जिलों सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर संभाग के जिलों बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़, दुर्ग संभाग के जिलों दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, रायपुर संभाग के जिलों रायपुर, बलोदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं. जबकि, बस्तर संभाग के जिलों बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर में भारी बारिश होगी.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, गहरा अवदाब उत्तर पूर्व बंगाल के उपर स्थित है। यह लगातार पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके बालासोर के पास तट से टकराने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम उत्तर, पश्चिम दिशा म आगे बढ़ते हुये उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुये आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल तट और इससे सटे ओडिशा में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी, जो कुछ बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मौसम खराब रहेगा।

पश्चिमी हिमालय और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, गुजरात, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के शेष हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश संभव है। आंतरिक ओडिशा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Back to top button