छत्तीसगढ़

आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, नशीले कैप्सूल-इंजेक्शन बरामद, 3 गिरफ्तार..

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में आबकारी उड़नदस्ता ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने सुनियोजित तरीके से दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 1704 नग नशीले कैप्सूल और 100 नग इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनका उपयोग अवैध सप्लाई के लिए किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में गौतम बनवासी, जगजीवन प्रजापति और शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान शामिल हैं। भोलू खान को अंबिकापुर के एक लॉज से पकड़ा गया, जो पहले से फरार था और एक हत्या के मामले में भी वांछित बताया जा रहा है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21C, 22C और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पूरी कार्रवाई आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में आबकारी और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Back to top button