
जांजगीर-चांपा
जांजगीर चाम्पा के जिला जेल में बंद कैदी ने फाँसी लगा लिया है। जिसके पूरे जेल प्रबंधन में हड़कंप है। कैदी को 376 मामले में बीते 5 अप्रैल को कोर्ट ने 20 साल का सजा सुनाया था। मृतक का नाम बनवारी लाल कश्यप उम्र 24 वर्ष ग्राम खैरा निवासी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है की मृतक कैदी पर 2022 में नाबालिक ने लगाया दुष्कर्म के आरोप था। वहीं शव को पोस्टमार्डम के लिए ज़िला अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें नाबालिक लड़की और परिवार वालो के ऊपर जबरन फंसाने का आरोप है।



