भिलाई। भिलाई में पिछले दिनों दो गैंग के बीच गोली कांड की घटना घटित हुई थी। जिसमे एक युवक के पेट में दो गोली लगी। गोली कांड के वारदात के बाद भिलाई के शांत फिजा में जहर घोलने वाले गोली कांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। स्टील सिटी भिलाई में सेक्टर 6 जैसे शांत जगह में गोली चला कर माहौल बिगाड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाही करने आज प्रशासन ने कार्यवाही की है। आज प्रशासन एवम पुलिस की टीम ने आरोपी अमित जोश के घर पर बुलडोजर चला दिया और घर को नेस्तनाबूद कर दिया हैं।
आपको बताते चले कि भिलाई में 25 जून को देर रात बाइक सवार तीन युवकों पर गोली चलाने वाले अमित जोश गैंग के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई नगर थाने से कुछ दूर स्थित ग्लोब चौक के पास फायरिंग की थी, जिससे एक घायल हो गया था।
सेक्टर-6 का रहने वाला अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं। इसका स्टेनली ग्रुप से पुराना विवाद है। स्टालिन ग्रुप के रोशन स्टेनली के साथ प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना जैसे लोग जुड़े हैं करीब एक सप्ताह पहले रोशन स्टेनली ने अमित जोश के बहनोई लक्की पर ब्लेड से हमला किया था। जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया। 25 जून को अमित की एनिवर्सरी थी।
विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था। सुनील यादव जियो कंपनी का कर्मचारी है। आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की। फिर रात करीब सवा दो बजे ग्लोब चौक से बाइक से एक चक्कर लगाकर बातचीत करते लौट रहे थे।
इसी दौरान पीछे बाइक से आ रहे अमित जोश और उसके साथी को लगा कि आगे बाइक वाले लड़कों ने उन्हें गाली दी है। इससे आक्रोशित होकर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायरिंग की। जिसमें से एक राउंड गोली सुनील यादव और दूसरी आदित्य सिंह को लगी।
अमित जोश और स्टेनली ग्रुप दोनों भिलाई नगर एरिया में सक्रिय हैं। इनका मूल काम बीएसपी क्वॉर्टर्स पर कब्जा कर उन्हें किराए पर चढ़ाना है। इससे यह लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इनके डर से बीएसपी के अधिकारी भी कार्रवाई करने से डरते हैं। अमित जोश के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य अपराधों के करीब 49 मामले दुर्ग जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज है।



