रायपुर: राज्य शासन ने 6 पुलिस महानिरीक्षक के तबादले जारी किये है। बिलासपुर आईजी बीएन मीणा बिलासपुर से दुर्ग रेंज में आईजी की कमान संभालेंगे। नये बदलाव के तहत रायगढ़ में डीआईजी की नियुक्ति हुई है, बिलासपुर और सरगुजा से काटकर तीन जिले रायगढ़ डीआईजी के अंडर होंगे। रायगढ़, जशपुर और सक्ती अब रायगढ़ डीआईजी राम गोपाल गर्ग देखेंगे। सरगुजा रेंज अब छोटा हो गया है। सरगुजा अंकित गर्ग के जिम्मे रहेगा। अजय यादव को इंटेलिजेंस का फुल प्रूफ चार्ज देखेंगे। वहीं रतनलाल डांगी को रायपुर जिला का एडिश्नल चार्ज दिया गया.
दुर्ग रेंज से कबीरधाम अब राजनांदगांव आईजी के पास चला गया है। बीएन मीणा दुर्ग रेंज संभालेंगे, उनके पास तीन जिला दुर्ग, बेमेतरा और बालोद होगा, जबकि राजनांदगांव में अब राजनांदगांव के अलावे कवर्धा, खैरागढ़-छुईखदान -गंडई और मोहला-मानपुर व अंबागढ़ चौकी होगा।




