छत्तीसगढ़

CG- वकील ने टाइपिस्ट से किया दुष्कर्म.. तलवार दिखाकर बनाया अश्लील वीडियो, FIR दर्ज..

दुर्ग

कोर्ट में काम करने वाली महिला टाइपिस्ट से प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता ने दुष्कर्म किया है। अधिवक्ता ने तलवार दिखा कर धमका और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। महिला अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ धारा 506,आईटी एक्ट 509 व बलात्कार की धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार,  दुर्ग जिला अदालत में 32 वर्षीय युवती ने अप्रैल 2017 से जून 2022 तक टाइपिस्ट का काम किया था। इस दौरान वकील सौरभ पोद्दार (42) उसके पास टाइपिंग करवाने आता था। जिसके चलते उससे पहचान हो गई और फिर पहचान धीरे धीरे दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। इस बीच अधिवक्ता ने टाइपिस्ट युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वकील 2019 से महिला से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा है। शादी की बात कहने पर बार बार मुकर जाता है। जिसके चलते युवती वकील से दूरी बनाने लगी थी। अधिवक्ता ने उसे तलवार दिखा कर और डरा धमका कर शारीरिक संबंध स्थापित किया था और इस दौरान इसका वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर युवती से अधिवक्ता शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था। युवती को इस बीच अधिवक्ता के पूर्व से ही शादी शुदा होने की जानकारी मिली। जिसके बारे में वकील से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर शादी करने की बात कही। बार बार के झूठे वादे से तंग आकर महिला टाइपिस्ट ने अधिवक्ता के खिलाफ मोहन नगर थाना में अधिवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Back to top button