छत्तीसगढ़

CG लोकसभा चुनाव से पहले तीन बदमाश जिला बदर..गुंडागर्दी और लूटपाट कर मचा रहे थे उत्पात..

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए गुंडे-बदमाशों की लिस्टिंग कर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अवनीश शरण ने जिले के 3 हिस्ट्रीशीटर पर जिला बदर की कार्रवाई की है। तीनों अपराधियों को 24 घंटे के भीतर जिले से बाहर जाने के आदेश दिया गया है।

बिलासपुर में 7 मई को वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अवनीश शरण ने एक आदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने तीन अपराधी हरिशचन्द्र, विनोद साहू और शानू खान पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही उन्होंने इन अपराधियों को 6 महीने के लिए जिला छोड़ने का आदेश भी जारी किया है। इन बदमाशों पर विभिन्न थानों में मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, लूटपाट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिसिंग में कसावट लाने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए एसपी रजनेश सिंह ने बदमाशों की कुंडली तैयार की है। इसमें जेल से छूटे अपराधियों का भी रिकॉर्ड तैयार किया गया है। ऐसे अपराधियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निगरानीशुदा बदमाशों की केस हिस्ट्री भी तैयार की गई है।

Leave a Reply

Back to top button