
रायपुर
हिर्मी हथबंद रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां बिना फाटक वाले रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही तेज रफ्तार कार रेल के खड़े इंजन से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 7 लोगों में से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. सभी कार सवार बलौदा बाजार के रहने वाले हैं.घायलों को सोहेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मामला तिल्दा नेवरा क्षेत्र का है.

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार के अंदर सभी 7 लोग फंसे हुए थे। जब लोगों ने उन्हें निकालना चाहा, लेकिन दरवाजा नहीं खुल पा रहा था बाद में दरवाजे को सब्बल से तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। तत्काल सुहेला अस्पताल लाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।



